सांबा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने पांच वाहनों को जब्त किया। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध खनन, परिवहन के लिए किया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीएस थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक जेसीबी (जेके21एफ-8073), दो टिपर (जेके21ए-4548, जेक08एच-0461) और एक डंपर (जेके21जे-9675) को जब्त किया। इसी प्रकार थाना सांबा और प्रभारी पुलिस चौकी सपवाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सपवाल में औचक नाके के दौरान एक डंपर (जेक08के-5812) को जब्त किया। आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है।