सांबा। पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस पोस्ट सुपवाल के अधिकार क्षेत्र में खोदाई करने वाली मशीन समेत तीन वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों का प्रयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने एक जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली (जेके21एच-0078) और एक बिना नंबर वाली ट्रैक्टर ट्रॉली को सुपवाल क्षेत्र में अवैध खनन में पाया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए वाहनों को भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है।