सांबा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में जिला पुलिस ने पुलिस चौकी मानसर के अधिकार क्षेत्र में एक डंपर जब्त किया है। इसका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस चौकी मानसर के नेतृत्व में टीम ने मार्ग पर नाका लगाया था। रेत से भरे एक डंपर (जेके21एफ 6718) को रोका। जांच के दौरान वाहन चालक वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहा। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया।