फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देविका में दिन ढलते ही खनन माफिया सक्रिय, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कंडी क्षेत्र में स्थित देविका नदी में रात को खनन माफिया सक्रिय हो जाता है, लेकिन जिला प्रशासन बेखबर है। नदी से रेत-बजरी के भरे डंपर, टिप्पर और ट्रक एक मार्ग से ही जाते हैं। यहां कई स्थानों पर पुलिस के नाके लगे होते हैं लेकिन रेत-बजरी के वाहन आसानी से निकल जाते हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, चमन लाल, वेद कुमार आदि ने बताया कि रात में विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से मशीनों से खनन किया जा रहा है लेकिन भूविज्ञान एवं खनन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इससे लोगों में रोष है। इस समय कमीला, उत्तरवहनी, नगरोटा, मोतियां, कोलपुर, रतनपुर आदि स्थानों पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। लोगों ने डीसी सांबा आयुषी सुदन से मांग की कि इस ओर ध्यान दिया जाए। जिला खनन विभाग के डीएमओ कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम रात को भी खनन पॉइंटों पर जाती है और जो लोग अवैध खनन करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें