फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, आठ वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने जब्त किए वाहन भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। अब अवैध खनन के आरोप में आठ वाहन जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन में किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सांबा पुलिस, चौकी रख अंब टाली और चौकी गोरान की टीमें अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बिना नंबर के चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। वहीं, पुरमंडल और विजयपुर पुलिस की टीमों ने अवैध खनन पर चार ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब्त किए सभी वाहन सांबा पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें