फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईटी में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम आज से, अत्याधुनिक ड्रोन, हथियारों का बांटा जाएगा ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। आईआईटी जम्मू में सोमवार से तीन दिवसीय नाॅर्थटेक सिम्पोजियम कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे अत्याधुनिक ड्रोन, हथियार और निगरानी उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के योगदान के बारे में जानकारी देने के साथ भविष्य की युद्ध चुनौतियों से निपटने के लिए भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मुख्य अतिथि होंगे। 12 सिंतबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर संस्थान में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। रविवार को गेट पर पंजीकरण काउंटर भी स्थापित कर दिए गए। पूछताछ और पास दिखाकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य राज्यों के संस्थानों से आए छात्र, शोधार्थी और वैज्ञानिकों को भी पहचानपत्र दिखाकर ही जाने दिया जा रहा है। सिम्पोजियम में देश भर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थानों के छात्र, शोधकर्ता और वैज्ञानिक संबंधित विषय पर अपने स्टार्टअप और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। संस्थान में पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें