जम्मू। आईआईटी जम्मू के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ निलेश कुमार ने बताया कि संस्थान के शोध छात्रों एवं संकाय सदस्यों के लिए शोध रिसोर्स का बेहतर उपयोग करने के लिए दो सत्र में वेबीनार का आयोजन कराया गया। इसके प्रथम सत्र में निंबस डिजिटल लाइब्रेरी सोल्यूशन के वेंकटेश, शिवानी और शिखर श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्सेज को किस प्रकार रिमोट एक्सेस सुविधा के तहत उपयोग किया जा सकता है। इसका उन्होंने लाइव डेमो दिखाया तथा फेडरेटेड सर्च के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी। दूसरे सत्र में तहसीन ने स्कोपस डेटाबेस के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके सर्च तकनीक, साईंटेशन, एच- इन्डेक्स, ग्राफ एवं फंडिंग सोर्स के बारे में जानकारी दी।