फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सतर्क रहना जरूरी : लोहिया

विज्ञापन
आईआईएम के कर्मी एवं अन्य सत्यनिष्ठाा की शपथ लेते: स्रोत आईआईएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू ने संस्थान में अखंडता, नैतिक शासन और पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। इसका विषय भ्रष्टाचार को न कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध रहें पर आधारित रहा।
विज्ञापन

मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं लाइब्रेरियन शैलेश लोहिया ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने और राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए सतर्क रहना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। आईआईएम के निदेशक बीएस सहाय ने कहा कि एक प्रबुद्ध समाज के निर्माण के लिए दैनिक दिनचर्या के हिस्से के रूप में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी को शामिल करें। जिससे भ्रष्टाचार मुक्त समाज का मार्ग प्रशस्त हो सके। आईआईएम जम्मू में डीन अकादमिक प्रोफेसर जाबिर अली ने अपने भीतर नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया। आईआईएम जम्मू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केसवन बासकरन ने सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए निवारक उपाय करने की आवश्यकता दोहराई और इस तरह समग्र कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पैदा की। आईआईएम जम्मू के अध्यक्ष डॉ. महेश गाडेकर ने इस तरह कार्यक्रम छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें