फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: समारोह में अनुपस्थित छात्रों से आईआईएम जम्मू ने पूछा क्यों नहीं आए; नोटिस

Sun, 20 Sep 2026 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने नोटिस पर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन का कार्यक्रम किसी शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के लिए अनिवार्य क्यों होना चाहिए?
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को आईआईएम जम्मू में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में अनुपस्थित छात्रों से जवाब तलब किया गया है। मेल में कार्यक्रम को अनिवार्य बताया गया है। गैरहाजिरी की वजह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। जवाब नहीं देने पर 500 रुपये जुर्माने की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और जम्मू-कश्मीर प्रभारी सैयद नासिर हुसैन ने मेल को सोशल मीडिया पर साझा कर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से छात्रों को भेजे गए मेल में लिखा गया है कि 17 सितंबर के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे हैं। बीमारी की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वालों को ही छूट देने की बात कही गई है, जिसके लिए संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र संजीवनी का आधिकारिक प्रमाण मांगा गया है।

आईआईएम ने कहा, जुर्माना नहीं लगा
कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने नोटिस पर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन का कार्यक्रम किसी शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के लिए अनिवार्य क्यों होना चाहिए? वहीं, मामले में आईआईएम जम्मू की ओर से बताया गया कि किसी भी छात्र पर 500 रुपये का जुर्माना नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें