फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईएम में कॉरपोरेट मामलों एवं प्रबंधन में एमबीए कोर्स की पढ़ाई इस सत्र से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में इस सत्र से कॉरपोरेट मामलों एवं प्रबंधन में एमबीए कोर्स शुरू किया जाएगा। दो वर्षीय कोर्स में पेशेवर और उद्यमी ब्लेंडेड मोड से पढ़ाई कर सकेंगे। कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से कोेर्स डिजाइन किया है। कॉरपोरेट प्रशासन, नियामक अनुपालन, प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारी सहित कॉरपोरेट मामलों की शिक्षा प्रदान की जाएगी। आईआईएम जम्मू और आईआईसीए के संकाय सदस्य कोर्स करवाएंगे।
विज्ञापन

एमबीए कॉरपोरेट अफेयर्स के छात्रों कोे व्यवसाय को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए सहायता मिलेगी। इसके साथ नैतिक और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं को सीखने, हासिल करने और अभ्यास करने में आसानी होगी। बड़ी जिम्मेदारियों को लेने और निर्णायक रूप से नेतृत्व करने के लिए करियर व व्यापार कौशल का विस्तार हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें