फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण असाइनमेंट जमा करवाने में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू) द्वारा देश के मौजूदा हालात को देखते हुए टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इग्नू प्रशासन ने ये फैसला कोरोना के कहर को देखते हुए लिए है। बता दें कि इसके साथ ही जून में आयोजित होने वाली टर्म एंड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। पर अब इस तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार आवेदन 30 अप्रैल 2020 तक कर सकेंगे। *विद्यार्थियों में परेशानी* इग्नू ने विद्यार्थियों को अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों को बहुत परेशानी हो रही है। दरअसल इग्नू ने जारी नोटिस में कहा है कि सभी विद्यार्थी अपने असाइनमेंट स्कैन करवा के मेल के जरिए जमा करवाएं। जिसको लेकर विद्यार्थियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सभी साइबर कैफे बंद हैं और हर किसी के पास घर में स्कैनर भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें