फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बटोत-किश्तवाड़ रूट पर बसों की जांच, मॉडल नाके का भी निरीक्षण

विज्ञापन
बटोत- किश्तवाड़ रुट पर चलने वाले यात्री वाहन का निरीक्षण करते आईजी जम्मू फोटो पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डोडा में भीषण सड़क हादसे के बाद शनिवार को आईजी जम्मू आनंद जैन ने बटोत-किश्तवाड़ रूट पर यात्रियों वाहनों की औचक जांच की। यात्रियों की संख्या, वाहन के दस्तावेज चेक करने के साथ सड़क सुरक्षा के लिए किए विभिन्न प्रबंधों का भी जायजा लिया। आईजी ने बग्गर और धर्बशाला में मॉडल नाका प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईजी ने यात्रियों से बातचीत की और उन्हें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की शिकायत करने के लिए कहा। अधिकारियों को ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, लापरवाही से वाहन चलाना वाले खिलाफ सख्त करवाई करने को कहा। यात्री वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ अन्य सुरक्षा उपकरण की प्रगति जानी और संबंधित अधिकारियों को काम में गति लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगने से यात्रियों की सुरक्षा काफी हद तक पुख्ता होगी। मॉडल नाका प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत बताई। संबंधित अधिकारियों को हॉट स्पॉट की पहचान करने, उचित क्रैश बैरियर और सावधानी बोर्ड लगाने पर जोर दिया। एसएसपी को जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, एआरटीओ, ट्रांसपोर्टरों यूनियनों जैसे सभी हितधारकों के साथ नियमित रूप से बैठक आयोजित करने को कहा ताकि सड़क दुर्घटनाओं के खतरे रोकने के लिए संभव कदम उठाए जाएं। इस दौरान डीआईजी डीकेआर रेंज डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी डोडा अब्दुल क्यूम, एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें