रियासी जिला पुलिस लाइन में हुई इफ्तार पार्टी में मौजूद स्थानीय लोग। स्रोत: पुलिस
रियासी। रमजान माह को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से गीता नगर स्थित जिला पुलिस लाइन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नमाज पढ़ने के बाद शाम का रोजा इफ्तार किया गया। एसएसपी परमवीर सिंह ने सभी को पाक महीने की मुबारक देते हुए आपस में भाईचारा बनाकर रखने और सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला पुलिस लोगों की सेवा के लिए चौबीस घंटे हाजिर है। लोग भी पुलिस को सहयोग दें ताकि असामाजिक व शरारती तत्वों के साथ मिलकर लड़ा जा सके। संवाद