कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने रविवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। यह आईईडी नारिकूट वन क्षेत्र में लगाई गई थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें वन क्षेत्र में सड़क किनारे आईआईडी को बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और शांति भंग करने के लिए साजिशें रच रहे हैं। संवाद