लेह। लॉकडाउन के बीच लद्दाख के कारगिल जिले में आज ईद उल फितर मनाई जाएगी। शुक्रवार को कारगिल के जीएम पोर और बतांबीस में शव्वाल के चांद के दीदार हो गए। सूचना मिलते ही रोजेदारों में चांद देखने की होड़ मच गई। रमजान की रुखसत पर शव्वाल माह का चांद दिखते ही कारगिल जिले में 23 मई को ईद-उल-फितर मनाना तय हो गया। हालांकि लॉकडाउन के चलते ईद की सामूहिक नमाज नहीं होगी। लोग घरों पर रहकर ही त्योहार मनाएंगे।