नौशेरा। ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन और शांति की दुआ मांगी। इस मौके पर मौलवी जाकिर हुसैन ने कहा कि नौशेरा की रिवायत रही है कि सभी समुदाय मिलजुल कर ईद का पर्व मनाते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद रोहित ने सभी को बधाई दी। संवाद