फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बादलों के बीच तपिश से छूटे पसीने, जम्मू समेत कई जिलों में उमस भी हावी

Mon, 21 Aug 2023 11:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कई जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया है। यही नहीं जम्मू और कश्मीर के कुछ जिलों के दिन के तापमान में कुछ ही अंतर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच तपिश ने पसीने छुड़ाए। गर्मी के साथ उमस ने भी परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 86 तक पहुंच जाने से उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कश्मीर में भी तपिश से राहत नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


कई जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया है। यही नहीं जम्मू और कश्मीर के कुछ जिलों के दिन के तापमान में कुछ ही अंतर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन रात तक बारिश का इंतजार रहा। दोपहर को तपिश के साथ उमस ने आग में घी डालने का काम किया। उमस से हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 35.25 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के कई अन्य जिलों में भी तपिश के साथ उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन


कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें