फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बड़गाम में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार, 14 पीड़िताओं को करवाया गया मुक्त

Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस को दुलीपोरा गांव में मानव तस्करी गिरोह के काम करने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर बडगाम पुलिस ने  शमीम अहमद भट के दुलीपोरा पार्थन स्थित घर और आसपास के इलाके में दबिश देकर 14 पीड़िताओं को मुक्त कराया इसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में सक्रिय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके चंगुल से 14 पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। इसमें कई नाबालिग भी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दुलीपोरा गांव में मानव तस्करी गिरोह के काम करने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर बडगाम पुलिस ने  शमीम अहमद भट के दुलीपोरा पार्थन स्थित घर और आसपास के इलाके में दबिश देकर 14 पीड़िताओं को मुक्त कराया इसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में शमीम अहमद, शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस स्टेशन बडगाम में एक केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बडगाम के साथ-साथ घाटी के अलग-अलग जगहों से लड़कियों को खरीद कर लाते थे। इनसे गलत काम भी कराया जाता था।

अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। मुक्त कराई गई पीड़िताओं को चाडूरा के पुनर्वास केंद्र में रखा गया र्है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें