अरनिया। क्षेत्र के गांव स्लैड़ में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भारती देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश लाल निवासी स्लैड़ ने बताया कि रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा में काम पर चली गई थीं। उन्होंने बताया कि फोन के माध्यम से पड़ोसी ने घर में आग लगने के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि घर पहुंच कर पता चला कि आग से सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि घर में रखे कपड़े, बर्तन, बेड, खाने पीने का सामान, एलईडी और अन्य सामान जल गया है। संवाद