फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढांगरी में 40 वर्षों से अस्थायी टेंट में रह रहा खानाबदोश परिवार

विज्ञापन
राजोरी में खानाबदोश परिवार 40 वर्षों से अस्थायी टेंट में रह रहा है
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। ढांगरी की पंचायत लदोट के एक खानाबदोश परिवार को अत्यधिक कठिन परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है। परिवार के सात सदस्य बीते चार दशकों से एक अस्थायी टेंट में रह रहे हैं। परिवार के मुखिया मीर साद्ध ने बताया कि वे अपना पूरा जीवन खानाबदोश के रूप में जी रहे हैं। अभी भी एक नाजुक टेंट में रह रहे हैं। टेंट की कई बार जोड़-तोड़कर मरम्मत की गई है और हल्की हवा भी इसे उड़ा सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अप्रैल में तेज हवा के कारण चीड़ का पेड़ टेंट के बहुत पास गिर था जिससे सात बकरियां मर गईं। मीर ने बताया कि अगर पेड़ सीधे टेंट पर गिरता तो पूरा परिवार जान से हाथ धो बैठता। परिवार का कहना है कि उनके बच्चों के पास उचित दस्तावेज नहीं हैं। वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मीर ने दावा किया कि चुनाव से पहले सरकार ने उन्हें पांच मरला जमीन देने का वादा किया था लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से बार-बार स्थायी टेंट के लिए संपर्क करने के बावजूद अभी तक कोई सहायता नहीं दी गई है। परिवार ने प्रदेश सरकार से उनकी दुर्दशा पर ध्यान देने और उन्हें आश्रय व बुनियादी समर्थन प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें