विजयपुर। मेटाडोर स्टैंड के पास एक मकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मकान मालिक कमल असला ने बताया कि शुक्रवार को कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। तब तक घर में रखा सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल चुके थे। संवाद