फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, राख हो गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह हुई घटना, दमकल विभाग के कर्मियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कासिम नगर (प्रेस क्लब के पीछे) एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते दो कमरों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग सुबह दस बजे के करीब लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कासिम नगर में दो कमरों के मकान में रीमा देवी परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार सुबह परिवार के सदस्य घर में थे कि अचानक कमरों से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ लपटों में बदल गया और घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उधर, अपनी आंखों के सामने आशियाने को जलते देखकर परिवार के सदस्य फुट फुटकर रोने लगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमें पता ही नहीं चला कि शार्ट सर्किट कब हुआ कैसे अचानक से आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। इसमें हमारे सारे सपने जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि घर में नकदी, जरूरी दस्तावेज आदि रखे थे, जो जल गए। हालांकि गनीमत ये रही कि घर में रखा गैस सिलेंडर नहीं फटा। आग बुझाने में किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए चांदनगर गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए बंद रखा गया। थाना प्रभारी नवाबाद सुरेंद्र रैना ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर में रखा सामान जल गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें