फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बढ़ती गर्मी से सूने पड़े शहर के बाजार, रौनक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
-मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं, राजोरी के बुद्धल और कोटरंका में बारिश के साथ ओले गिरे
विज्ञापन

-श्रीनगर में तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर, 31 तक पहुंचा
-11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले कई दिन से साफ मौसम के कारण जम्मू में दिन का पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास रहने से जनजीवन प्रभावित है। शहर के अधिकांश बाजार दोपहर को चिलचिलाती धूप में सूने पड़े हैं। बाजारों से भीड़ गायब है और लोग जरूरी खरीदारी के लिए सुबह और शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। कश्मीर के भी कई हिस्सों में गर्मी बढ़ी है। यहां कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में रात के पारे में उछाल आया है। इस बीच वीरवार को राजोरी के पहाड़ी इलाके बुद्धल, कोटरंका में बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी। जम्मू में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा। गर्म और शुष्क मौसम के कारण खासतौर पर दोपहर को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अप्रैल के बाद मई में अचानक आए मौसम के बदलाव से हर कोई प्रभावित हुआ है। यहां दिन का पारा 37.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 14.0, कटड़ा में 33.7 डिग्री व न्यूनतम 22.4 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री व न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में भी गर्मी का अहसास बढ़ने से दिन के तापमान में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री बढ़कर 30.8 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री बढ़कर 25.8 और न्यूनतम तापमान 6.6, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री बढ़कर 20.5 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें