संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू के एसोसिएटेड अस्पतालों में वरिष्ठ व जूनियर हाउस ऑफिसर (चिकित्सकों व सर्जन) के 105 पद भरे जाएंगे। मेडिकल स्नातकों से आठ दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। जिन प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप 31 दिसबंर तक पूरी होगी वे भी जूनियर हाउस अफसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक एसएमजीएस अस्पताल जम्मू की साइट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 50 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा। एक नवंबर से आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे एसएमजीएस अस्पताल जम्मू के सभागार व सम्मेलन हॉल में होगी। 29 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे एसएमजीएस अस्पताल में प्रिंसिपल और डीन के कार्यालय कक्ष में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। निर्देश के अनुसार, उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे, वे काउंसलिंग सत्र में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे।
16 विभागों में भरे जाएंगे पद
जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पतालों में रक्त बैंक, काॅर्डियॉलोजी त्वचा विज्ञान, रेडियो निदान, ईएनटी, शल्य चिकित्सा, मनश्चिकित्सा, स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग, रेडियोथैरेपी, हड्डी रोग, सीटीवीएस, छाती रोग, एनेस्थिसियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक एनेस्थीसिया विभाग में पद भरे जाएंगे।