सेना और अर्द्धसैनिक बलों भर्ती हुए युवकों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने वालों को प्रशिक्षक रवि फलोरिया ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह एक साल से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को सुबह और शाम सत्तोवाली मैदान में भर्ती होने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा वह युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सेना व अर्द्धसैनिक बलों में 17 युवा भर्ती हुए हैं। उन्हें बुधवार को सम्मानित किया गया। भर्ती होने वालों में अमन जोत सिंह, राम कुमार, साहिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के कारण ही वह सफल हुए हैं।