पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकको मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली
- फोटो : owl
जम्मू। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके त्यागी को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ ने डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह मानद उपाधि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने संस्थान के 55वें दीक्षांत समारोह के दौरान दी। त्यागी पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) चंडीगढ़ से विद्युत सनातन हैं और आईआईटी दिल्ली से ऊर्जा अध्ययन में एमटेक की उपाधि प्राप्त की है। वह कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी अमेरिका के फुलब्राइट स्कॉलर भी हैं। उनके पास विद्युत क्षेत्र में 35 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने देश की प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। ब्यूरो