नेपाल में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली प्रीति लंगेह को सम्मानित करते हुए अधिक?
- फोटो : REASI
पौनी। नेपाल में पिछले दिनों आयोजित हुई नृत्य प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली 12वीं की छात्रा प्रीति लंगेह को सम्मानित किया गया। वीरवार को रनसू के नायाब तहसीलदार कमल वर्मा व एसएचओ जीत मन्हास ने प्रीति के घर जाकर उसे माता की चुनरी और नकद पुरस्कार दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रीति ने नेपाल में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह हर प्रकार से सम्मान की हकदार है। प्रीति ने कहा कि वह इस जीत का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देती है, जिन्होंने उसे प्रोत्साहित किया। संवाद