फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्यासपुर-मूलेचक मार्ग का हिट एंड रन मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लेकर घर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक से टकराने की बात कुबूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बीते बुधवार को ब्यासपुर-मूलेचक मार्ग पर हुए हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ट्रैक्टर चालक मासूम अली को पकड़ लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को भी जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को ब्यासपुर मूलेचक मार्ग पर बाइक सवार एक युवक योगेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूसरा युवक कलाराम गंभीर रूप से घायल था। उसका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। इससे पुलिस को शक हुआ कि बाइक किसी दूसरे वाहन से टकराई है। पुलिस ने क्षेत्र से सीसीटीवी की फुटेज खंगाले और हादसे के वक्त गुजरे वाहनों की जांच की। पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालक मासूम अली से पूछताछ की तो पुलिस को उस पर शक हो गया। उसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से मासूम अली से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर पर जानवरों के लिए चारा लेकर घर आ रहा था। जैसे ही वह ब्यासपुर ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई। वह मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें