फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान शिवसेना द्वारा पत्रकार वार्ता कर आंतकी हमले की कड़ी निंदा की

विज्ञापन
हिंदुस्तान शिवसेना के बाबा राम के पत्रकारों को जानकारी देते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हिंदुस्तान शिवसेना द्वारा पत्रकार वार्ता कर आंतकी हमले की कड़ी निंदा की संवाद न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब हिंदुस्तान शिवसेना द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन कर आंतकवादी हमले में शहीद हुए सेना के अधिकारियों तथा जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई! पार्टी के जिला प्रधान बाबा राम कैथ, जिला महासचिव रिंकू कुमार तथा महिला विंग की प्रधान संगीता कुमारी ने कहा कि एक तरफ जहां सारा संसार करोना वैश्विक महामारी के से जूझ रहा है वहीं पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी हमले करवा रहा है l उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंतकवाद को खत्म करने हेतु ठोस कदम उठाए जाने चाहिए तथा पीओके में चल रहे आंतकवादी ठिकानों पर एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए l मीरा साहिब क्षेत्र में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान हिंदुस्तान शिवसेना के नेताओं ने कहा कि कश्मीर के हंदवाड़ा में 5 जवान शहीद होने परा देश के लोग आहत होने के साथ दुखी है l उन्होंने मोदी सरकार से मांग कर रहा है कि आंतकवाद पर कड़ा प्रहार किया जाए l आंतकवाद अब ज्यादा सहन नहीं किया जाना चाहिए और अब तो समय आ चुका है कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें