जम्मू रेलवे स्टेशन पर रविवार को हिमगिरि एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची। जम्मू में इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर साढ़े बारह बजे है। पांच घंटे देरी से जम्मू में पहुंचने पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आनेवाले यात्री परेशान रहे। शाम पांच बजकर दस मिनट पर ट्रेन पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली।