रियासी में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्य मेहमान।
रियासी। स्थानीय डाइट में वीरवार को साइंस व टेक्नोलॉजी विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी छह शिक्षा जोन के 19 प्रधानमंत्री श्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डाइट के प्रिंसिपल सुरजीत कुमार शर्मा ने प्रदर्शनी में छात्रों के मॉडल्स का निरीक्षण किया। बेहतरीन मॉडल में लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी को प्रथम स्थान मिला। लड़कियों के हाई स्कूल पौनी को दूसरा और हाई स्कूल कटड़ा को तीसरा स्थान मिला। सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में डाइट की एचओडी अंजुली सीबू और नरेंद्र कुमार शर्मा के अलावा हॉयर सेकेंडरी स्कूल भारख के सीनियर लेक्चरर कीरत सिंह ने जजों की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी व पुरस्कार समारोह के समापन पर एचओडी वंदना मगोत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। संवाद