फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcour Jammu Bench: हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के मामले में आज तय होगी रणनीति

Wed, 26 Jul 2023 11:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हाईकोर्ट के जम्मू बैंच को शहर के जानीपुर से सिद्दड़ा के रैका में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसका बड़े स्तर पर वकील विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
jammu highcourt - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के जम्मू बैंच को शिफ्ट करने के मामले पर बनी कमेटी बुधवार तय करेगी कि आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए। कमेटी ने मंगलवार को बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। कमेटी बुधवार को बैठक में सिफारिशें पेश कर देगी। बता दें हाईकोर्ट को जानीपुर से सिद्दड़ा के रैका में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसका बड़े स्तर पर वकील विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


20 जुलाई को जनरल हाउस की बैठक में फैसला हुआ था कि वकीलों की कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के कन्वीनर एडवोकेट एचसी जलमेरिया और पूर्व प्रधान एमके भारद्वाज के अलावा 15 सदस्यों की मौजूदगी में बैठक हुई।

एचसी जलमेरिया ने बताया कि कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। कुछ पर आज बात होगी। इसके बाद सिफारिश देंगे कि हाईकोर्ट के शिफ्ट करने का विरोध करने के लिए कौन सा रास्ता तय करना होगा। हालांकि कई वकील कमेटी से भी संतुष्ट नहीं हैं। वह अन्य वकीलों को कमेटी में शामिल करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें