फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेपेटाइटिस के 5 नए मामले आए सामने, चार ने पाई बीमारी से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान, पानी उबालकर पीने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया में वीरवार को हेपेटाइटिस के 5 नए मामले आए हैं। अब इनकी कुल संख्या 22 पहुंच चुकी है। राहत की बात यह है कि वीरवार को चार लोग बीमारी से निजात भी पा गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को डोर टू डोर सर्वे जारी रहा।
विज्ञापन

वीरवार को बीएमओ बिश्नाह डॉ. शमीम अहमद चौधरी और जोनल एजुकेशन ऑफिसर अरनिया सुभाष चंद्र की देखरेख में स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और उनके अभिभावकों को हेपेटाइटिस से बचने के उपाय बताए। बताया गया कि घर में पानी उबालकर पिएं और अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। खांसी, बुखार, जुकाम, पेट दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं। मौके पर बीएमओ ने बताया कि हेपेटाइटिस पानी से उपजी बीमारी है। यह पानी में संक्रमण की वजह से महामारी का रूप धारण कर लेती है। 14 दिन के बाद यह बीमारी ठीक होती जा रही है। 14 दिन तक ही इसका ज्यादा प्रकोप रहता है। उसके बाद इसका घटना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और लोगों के जागरूक होने मात्र से ही इस बीमारी का खात्मा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें