फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जन्म से अविकसित बच्चों की होगी पहचान, मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू में शनिवार को आर्थोंपेडिक्स विभाग और क्योर इंडिया के सहयोग से पोंसेटी के क्लबफुट प्रबंधन के तरीके पर आयोजित कार्यशाला में जीएमसी और क्योर इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें जन्म दोष वाले बच्चों और विकास में देरी से प्रभावित बच्चों की जल्द पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

क्योर इंडिया जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है और यहां यह इस तरह का 7वां प्रशिक्षण कार्यक्रम है। क्योर इंडिया के विभिन्न राज्यों में 335 नामित क्लबफुट क्लीनिक हैं। कार्यशाला के दौरान करवाए गए कोर्स में जम्मू कश्मीर और लेह से 63 आरथोपेडिक्स सर्जनों ने हिस्सा लिया।
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने जोर दिया कि जीएमसी इस क्षेत्र में क्लबफुट विकृति के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। क्योर इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. संतोष जार्ज ने क्योर के विजन के बारे में बताया।
विज्ञापन

बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के अभिभावक हेल्पलाइन नंबर 8800020381 (जम्मू) और 8800020516 (कश्मीर) पर संपर्क करके निशुल्क इलाज पा सकते हैं। इस दौरान एनएचएम मिशन निदेशक जेएंडके आयुषी सूदन, एचओडी डा. संजीव गुप्ता, डा. अब्दुल गनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें