आयुष विभाग की ओर से मांडली ब्लॉक के किशनपुर गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयुष विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंचल सिंह ने शिविर में पहुंचे लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभी लोग टीकाकरण अभियान का सहयोग करें, तभी इस संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए कई घरेलू नुस्खों का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर शिविर में पहुंचे करीब 180 लोगों को विभाग के फार्मासिस्ट रवि कुमार ने निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद