फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तंग गलियों में डेंगू पहुंचा, फॉगिंग मशीन नहीं, हेल्पलाइन नंबर 104 से खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं में शिकायतों के समाधान के लिए केंद्रीयकृत हेल्पलाइन नंबर 104 शुरू किया है। जब हेल्पलाइन के लिए लोगों ने सोमवार को कॉल की तो जवाब मिला कि गलियों में फॉगिंग के लिए आप पार्षद से बात करें। यानी डेंगू की ज्यादातर शिकायतें पार्षदों पर डाली जा रही हैं। हेल्पलाइन से सीधी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जा रही। ऐसे में साफ है कि व्यवस्था में कहीं न कहीं कमी है।
विज्ञापन

ओल्ड रिहाड़ी (वार्ड-8) में मकान नंबर 314 के मदन लाल ने बताया कि इलाके में डेंगू के कई मामले मिले हैं। जब 104 पर फॉगिंग के लिए फोन किया तो एक अन्य नंबर दिया गया, जिस पर संपर्क करने पर जवाब मिला कि हमारी गाड़ी जहां तक जाती है वही तक फॉगिंग संभव है। संकरी गली-मोहल्लों में फिलहाल उचित प्रावधान नहीं है। जब पूछा कि पहले भी कर्मचारियों द्वारा हाथों में मशीनें लेकर फॉगिंग की जाती थी तो जवाब मिला, आप संबंधित पार्षद से बात कर लें।
इसी तरह मस्तगढ़ (वार्ड-3) मकान नंबर 311 निवासी जंग बहादुर ने बताया कि डेंगू सबसे अधिक चिंता का विषय है। अगर परिवार में डेंगू आएगा तो सभी प्रभावित होंगे। हमने 104 पर बताया कि इलाके में फॉगिंग नहीं हुई। वहां से एक अन्य नंबर से संपर्क करने पर जवाब मिला कि फॉगिंग कर दी है। जब बताया कि उनका मकान गली के भीतर है तो कहा कि वहां गाड़ी नहीं जा सकती। आप संबंधित पार्षद से संपर्क करें। इसी परेशानी के शिकार गंडू छावनी (वार्ड-7) निवासी संजय कुमार भी बने। 104 से एक अन्य नंबर पर जवाब मिला कि बाजारों में फॉगिंग कर दी है जबकि उनका घर गली के भीतर है और वहां कोई नहीं पहुंचा। उन्हें भी पार्षद को समस्या बताने के लिए कहा गया। इसके अलावा क्वार्टर नंबर 168/169 सरवाल निवासी विमल गुप्ता ने कहा कि इलाके में फॉगिंग होती नहीं देखी, लेकिन हेल्पलाइन नंबर से फॉगिंग होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

दावा-फॉगिंग जारी
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विनोद ने दावा कि सभी 75 वार्डों में दूसरी बार फॉगिंग की जा रही है और डेंगू की मौजूदगी तक प्रक्रिया जारी रहेगी। हेल्पलाइन नंबर से जो शिकायतें मिलती हैं उनका उचित समाधान किया जाता है। गलियों में स्प्रे आदि का छिड़काव किया जा रहा है।
प्रदेश में 93 व जम्मू में 49 नए केस मिले
प्रदेश में 93 नए मामले मिले, जिससे यह आंकड़ा 2765 तक पहुंच गया। जिला जम्मू में 49 के साथ अब तक 1943 मामले मिल चुके हैं। कठुआ और राजोरी में 11-11 केस मिले। सांबा में 8, उधमपुर में 10, पुंछ में 1 और अन्य राज्यों से तीन मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें