बागतोर, बदुआब, डावर और बदुगाम गांवों को जल्द मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर सरकार बर्फबारी से प्रभावित सीमावर्ती इलाके गुरेज में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट जेट कंपनी ने वीरवार को गुरेज घाटी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का ट्रायल रन किया। ट्रायल रन गुरेज के बागतोर इलाके में किया गया। बागतोर, बदुआब, डावर और बदुगाम गांवों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होगी। अधिकारी ने कहा कि यह सेवा आपात स्थिति के दौरान हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए शुरू की गई है। हेली सेवा मुख्य रूप से मरीजों, सरकारी कर्मचारियों और छात्रों सहित अन्य लोगों की आपातकालीन निकासी को पूरा करेगी। भारी बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज जैसे इन इलाके से संपर्क कट गया हैं, सड़कें बंद हैं।