पवन हंस हेलीकाप्टर सर्विस अब जम्मू से डोडा के लिए शुरू होगी। 24 अक्टूबर से इसका लाभ रियासत के लोग ले सकेंगे। हफ्ते भर में दो बार वीरवार और शुक्रवार को यह सर्विस लोगों को लाभ पहुंचाएगी। तहसील आफिस डोडा से इस सर्विस का टिकट लोग ले सकेंगे। एक तरफ की यात्रा के दौरान का किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, जम्मू से डोडा के लिए टिकट सुविधा डिप्टी डायरेक्टर आफिस पर्यटन, रेजिडेंसी रोड जम्मू से ले सकते हैं।