राजोरी। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं उमस भरी गर्मी से निजात भी मिली। वही बारिश के चलते डीसी के निर्देश पर सीईओ राजोरी ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी। कालाकोट-जम्मू मार्ग स्थित सोलकी क्षेत्र में स्थानीय नदी में बाढ़ जैसे हालात बने और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। कई घंटों तक यातायात ठप रहा। उधर बुद्धल के गब्बर समोट के तरगाई, कोटरंका के ख्वास, बड्डाल, थन्नामंडी डीकेजी मार्ग पर कई स्थानों पर पस्सी गिरने से कई घंटे तक यातायात ठप रहा। संवाद