सुंदरबनी। उपजिला और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुरू हुई हल्की बारिश मंगलवार दोपहर बाद तक होती रही, जिससे क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम सुहावना हो गया। आशंका जताई जा रही थी कि बारिश से क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनेगा, लेकिन शाम तक ऐसा हुआ नहीं। इससे स्थानीय किसान सुरेश कुमार, रतन सिंह, सवर्ण सिंह, मोहम्मद रफीक, कृष्ण लाल, नरेश पाल, आदि काफी खुश हैं। उनका कहना है कि हल्की बारिश से उनकी मक्की और सब्जियों की फसलों को काफी लाभ हुआ है। अगर जोरदार बारिश होती तो नुकसान हो सकता था। हालांकि, नुकसान तो फिर भी होगा। अगर अच्छी बारिश नहीं होगी तो पेयजल स्तर नहीं बढ़ेगा और किल्लत बनी रहेगी। संवाद