फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में आंधी से गिरा एक्सपायरी मोबाइल टावर, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल पहले लगा था टावर, इसी साल मार्च में खत्म हुआ करारटावर ने तीन घरों को पहुंचाया नुकसान, दीवारों में आईं दरारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे में रविवार शाम को चली आंधी से वार्ड 8 में लगा मोबाइल टावर गिर गया। इससे स्थानीय लोगों सहित राहगीर बाल-बाल बच गए। यह टावर करीब 20 साल पहले लगाया गया था। साथ ही इसकी मियाद भी खत्म हो चुकी थी।
यह टावर गिरधारी लाल शर्मा के घर लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि यह टावर बीएसएनएल का है। इसे लगाने का करार इस साल 31 मार्च को खत्म हो चुका है। गिरधारी लाल ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से टावर और दफ्तर हटवाने के लिए कह दिया था। साथ ही बताया था कि टावर की हालत खस्ता हो चुकी है। लेकिन, संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब आंधी में टावर गिर गया। इससे उनकी तीन मंजिला इमारत को बहुत नुकसान पहुंचा है। इमारत में दरारेंं आ गई हैं। खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। टावर मोहल्ले के लगभग 3 घरों पर गिरा है, जिससे उन घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंचे नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि टावर की हालत बहुत खराब थी। अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण यह हादसा हुआ है। टावर के पास ही बहुत व्यस्त रास्ता है, जहां लगातार लोगों का आना जाना लगा रहता है। भगवान का शुक्र है कि जिस वक्त टावर गिरा, उस वक्त गली में कोई नहीं था। नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से टावर गिरने से घरों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, इस आंधी में बिश्नाह के कुछ इलाकों में बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है। इससे इलाके में कुछ समय के लिए बिजली बाधित रही। साथ ही कुछ लोगों के टीन शेड को भी आंधी ने नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें