रियासी में बारिश के दौरान एक घर के बरामदे में गिरे बर्फ के ओले।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले में रविवार सुबह से शाम तक जारी रही बारिश ने ठंड में बढ़ोत्तरी कर दी है। शनिवार देर रात से ही मौसम में बदलाव होनेे शुरू हो गया था। रविवार सुबह तड़के से ही बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक बारिश लगातार जारी रही। इसके बाद थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन बाद में दोबारा शुरू हो गई, जो पूरा दिन जारी रही। दोपहर को ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। उनको अच्छी फसल, फल व सब्जी होने की उम्मीद जगी है। इस दौरान बाजार सुनसान नजर आए। जिले के सभी इलाकों में बारिश हुई। हालांकि, किसी स्थान पर बर्फबारी की सूचना नहीं है। संवाद