फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
बारिश के बाद पानी से भरे धान के खेत, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के पहाड़ी इलाकों में हुई जोरदार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। लेकिन, दोपहर लगभग तीन बजे हुई करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने तापमान को 5 डिग्री तक गिरा दिया। किसानों की मानें तो धान की फसल को बारिश की सख्त जरूरत थी। किसान ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। जिससे धान की फसल को नुकसान पहुंचने वाला था। लेकिन, सही समय पर बरसात होने से धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। संवाद

बारिश के बाद अपनी हरियाली से आकर्षित करता बिलावर का ग्रामीण परिवेश, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें