फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब में बढ़ा जलस्तर, जियो पोता, चंदिया और हरि मंदिर घाट डूबे, एनडीआरएफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने घाटों का किया दौरा, लोगों को दरिया के पास न जाने की हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। बघलियार और सलाल डैम के द्वार खुलने पर चिनाब में जलस्तर अचानक बढ़ गया। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की हिदायत दी है। एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीमों ने चिनाब दरिया के घाटों का दौरा कर बाढ़ की समीक्षा की। घाटों पर एनडीआरएफ की टीमों की भी तैनाती की गई है। सोमवार दोपहर दो बजे चिनाब का जलस्तर 30 गेज रहा, जो 6 बजे 31 गेज हो गया। 6.40 पर 31.8 गेज पंहुच गया। हालांकि, शाम को पानी कम होना शुरू हो गया।
चिनाब दरिया में 32 गेज जल स्तर हाई अलर्ट और 35 गेज होने पर खतरा चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने दरिया के आसपास के 14 गांवों और छह पंचायतों के लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की हिदायतें जारी की है। दरिया के जियो पोता, चंदिया और हरि मंदिर घाट पानी से डूब गए हैं। जियो पोता घाट के दुर्गा मंदिर का कुछ हिस्सा भी डूब गया। गांव देवीपुर, इंद्री पतन, लेहिया, बकोर, भमाल, गडखाल, नजवाल, छन्नी, मंहते भट्टी, नरसिंहपुर, राजपूरा सहित अन्य गांवों के लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घाटों से एकत्रित लोगों को हटाया
एसडीएम अखिल सडौत्रा ने बताया कि दरिया किनारे पुलिसकर्मियों और एचआरडीएफ के जवान तैनात किए हैं। पुलिसकर्मियों ने चंदिया, जियो पोता और हरि मंदिर घाटों से बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों को हटाया है। वहीं, चिनाब में जलस्तर बढ़ने पर सुबह से शाम तक जंगली लकड़ी बह आती रही, जिसे लोग ट्यूब से तैर कर पकड़ते रहे। वहीं, बाढ़ एवंं नियंत्रण विभाग के एक्सईएन संदीप गुप्ता ने बताया दरिया में पानी कम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें