फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : जम्मू संभाग में तेज बारिश, राजोरी में बिजली गिरने से महिला की मौत

Wed, 28 Aug 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी के ढोक में बिजली गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रामबन के राजगढ़ में बादल फटने के बाद नाले में बहे सात लोगों में से मंगलवार को 12 वर्षीय लड़के सहित दो शव बरामद किए गए। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में मंगलवार को झमाझम बादल बरसे। राजोरी के ढोक में बिजली गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रामबन के राजगढ़ में बादल फटने के बाद नाले में बहे सात लोगों में से मंगलवार को 12 वर्षीय लड़के सहित दो शव बरामद किए गए। बाकी की तलाश जारी है। पस्सी गिरने से राजोरी के कोटरंका ख्वास सड़क मार्ग 6 घंटे तक बंद रहा। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


राजगढ़ के तहसीलदार मेजर सिंह ने बताया कि सोमवार को बाढ़ में तीन परिवारों के सात लोग लापता थे। बचाव दल ने गडग्राम के यासिर अहमद (20) और सुली-कुमाते के खालिद अहमद परिहार (12) के शव निकाल लिए हैं। शेष लापता लोगों में अहमद की मां नसीमा बेगम (42) और बहन शाजिया बानो (6), परिहार की मां गुलशन बेगम (42) और बहन सीरत बानो (8) और डुंगर डंडल्लाह की छह वर्षीय कजिया बानो की तलाश जारी है।

लापता की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों को लगाया है। लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान को गति नहीं मिल रही है। नाले उफान पर हैं। बचावकर्मियों को प्रभावित गांवों तक पैदल पहुंचने में करीब तीन घंटे लग गए। गडग्राम और सोनसुआ में दो सरकारी स्कूल और कुछ अन्य संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। तीन निजी वाहन बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन


कठुआ जिले में सोमवार रात भारी बारिश हुई। हीरानगर के हाई स्कूल सैडा की दीवार गिर गई। पहाड़ी इलाकों में बारिश से कई सड़क संपर्क आंशिक रूप से प्रभावित रहे। सियालगढ़-विखड़ मार्ग बंद है। जम्मू में सोमवार तड़के बारिश हुई। यहां पिछले चौबीस घंटे में 64.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 32.5 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह कठुआ में 65.2, उधमपुर में 64.8 और सांबा में 53 मिलीमीटर बारिश हुई। बनिहाल में दिन का तापमान 23.4, बटोत में 22.3, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.3, पहलगाम में 20.2 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रहा।

30 तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इससे कश्मीर संभाग में भी प्रभावित रहेगा। खराब मौसम की सूरत में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें