अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने जम्मू-कश्मीर के सफाई कर्मचारियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों का जायजा लेने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई विभिन्न पहलों और गतिविधियों के बारे में बताया गया। उन्होंने विभिन्न सफाई कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की और उनके वास्तविक मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।
वीसी ने जेएमसी और अन्य नगर समितियों के कामकाज और इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की कामकाजी स्थिति के बारे में व्यापक जानकारी ली। जेएमसी आयुक्त ने बैठक में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों और कामकाज की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के दौरान सफाई कर्मचारियों की उचित स्वास्थ्य जांच करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधितों को मौसमी आधार पर जूते, रेन कोट सहित वर्दी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
अन्य लोगों के अलावा, जेएमसी के आयुक्त, राहुल यादव, एडीसी जम्मू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रबंध निदेशक, एससी, एसटी और बीसी निगम, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।