विजयपुर में मेडिकल कैंप का उद्घाटन करते अतिथि।
विजयपुर। संजीवनी हेल्थकेयर में सीएसआर के अंतर्गत केडिला फार्मास्यूटिकल्स व इंद्रशील काका-बा एवं कला-बुध पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष केशवदत्त शर्मा मुख्यातिथि रहे। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक टिक्कू, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कौल, डॉ. नीतू, कान-नाक एवं गला रोग (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ. अकरम चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीशान शाह और जनरल फिजीशयन डॉ. एसए राथर ने लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब 300 से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर डॉ. भरत चंपनेरिया डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र, पार्षद निक्की महाजन उपस्थित रहे। संवाद