सांबा के बैनगलाड में टीबी बिमारी बारे जागरूक करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के नड ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैनगलाड से टीबी मुक्त भारत के लिए सक्रिय मामले का पता लगाने की कोशिश करते हुए अभियान तेज कर दिया गया है। इस दौरान 48 लोगों के थूक के नमून लिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ॅ विधी के नेतृत्व में बुधवार को बैनगलाड में शिविर लगाया गया। इस दौरान क्षेत्र की आशा वर्कर्स ने रोग सूचक लोगों से थूक के नमूने एकत्र किए और राज्य टीबी सेल जम्मू द्वारा प्रदान की गई एक सीबीएनएएटी वैन में मौके पर जांच की। अभियान में 48 नमूने एकत्र किए गए (42 थूक एएफबी और 6 सीबीएनएएटी) के रहे। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया गया कि लगातार आ रही खांसी को नजरअंदाज न किया जाए। बल्कि तत्काल ही चिकित्सक को दिखाएं और उसके बताए अनुसार पक्का इलाज कराएं।
इस मौके पर एनटीईपी के कर्मचारी वीर जी. रैना, दीपक शर्मा,अशोक नंदा, राजीव शर्मा, तेजिंदर सिंह, डॉ. अंजू बाला, डॉ. अनुज मल्होत्रा, राधिका, अजय अबरोल, जगदीश राज शर्मा मौजूद रहे। संवाद