फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में लावारिस पशु उपचार अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पशु पालन विभाग की ओर से लावारिस पशु उपचार अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत पशु पालन विभाग के जिला मुख्य अधिकारी डॉ. राहुल देव नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान मंडी संगवाली, बनतालाब, मंडी गुरगालियन, मंडी खैरी, मंडी पुशवालियां में चलाया गया। डॉ. राहुल देव ने कहा कि क्षेत्रों में कई लावारिस पशु हैं, जिनका पहले ही इलाज किया जा चुका है, बाकी लावारिस पशुओं को संक्रमण के अनुसार उपचार दिया गया। कम लक्षण वाले पशुओं को मक्खियों और मच्छरों जैसे रोग वाहकों की रोकथाम के लिए छिड़काव किया गया और अन्य में एनरोफ्लोक्सासिन, मल्टीविटामिन जैसे एंटीबायोटिक्स दिए गए। जिन जानवरों के खुले घाव थे, उन्हें स्किनहील स्प्रे, हेमैक्स के साथ-साथ एंटीबायोटिक इंजेक्शन के साथ प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस अवसर पर सीएएचओ सांबा ने कहा कि इस तरह के अभियान अतीत में भी चलाए गए हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि पशुओं में एलएसडी को रोका जा सके। उन के अनुसार कि पहले से ही गहन उपचार आहार, घर-घर जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग लावारिस पशुओं के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ पशुओं में रोग फैलने से रोकने के लिए नगर पालिकाओं के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में पशु की आबादी वाले क्षेत्रों में फॉगिंग भी करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में डॉ. नीतीश भट्टी, पशु कल्याण के लिए बनी सामाजिक संस्था के सदस्यों और विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें