घगवाल स्वास्थ्य केन्द्र सनूरा में बूस्टर डोज लगबाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सनूरा स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज डॉ. रीतिका गुप्ता ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 90 प्रतिशत बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अन्य को गांवों में शिविर लगाकर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी किए जा चुके है। ताकि उनके क्षेत्र में बूस्टर डोज से कोई वंचित न रहे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह अपनी बूस्टर डोज जल्दी लगवा लें ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।